हीर-रांझा की कहानी में ट्विस्ट
ग्लोबलाइजेशन के इस युग में 'प्रेम रोग' ने 'महामारी' का रूप ले लिया है। तमाम लोग कहते हैं कि प्रेम के ये कीटाणु वेस्टर्न कल्चर ने फैलाये हैं, लेकिन शायद यह पूरी तरह सच नहीं है। इसके बजाय अगर ये कहा जाए कि प्रेम का आज का स्वरूप वेस्टर्न कल्चर की देन है, तो ज्यादा सही होगा, क्योंकि प्रेम तो भारतीय संस्कृति में सदियों से रचा-बसा रहा है। हां, यह बात और है कि ऐसा उच्छृंखल वह कभी नहीं रहा, जैसा कि आज है : अक्सर प्रेम के सौदागरों को हीर-रांझा या रोमियो-जूलियट की उपाधि दी जाती है। लेकिन अब के प्यार के परिंदों के लिए शायद यह उपयुक्त नहीं। हीर- रांझा होना आज के समय में बहुत मुश्किल है। अब न तो रांझा का वह दिल है, जो सिर्फ हीर के लिए धड़कता है और न ही वह हीर है, जिनकी आंखें रांझा के दीदार के लिए तरसती थीं। कहते हैं न कि सस्ती चीज की कीमत नहीं होती, तो ऐसा ही कुछ प्यार के साथ हुआ है। प्यार अब इतना सस्ता हो गया कि उसकी कीमत ही नहीं बची। शायद यही वजह है कि दिल लगाना आज जितना आसान है, उतना ही आसान है उसका टूटना भी। हीर-रांझा को छोडि़ए, अब तो लोग देवदास तक नहीं होते। दिल के तार आए दिन ए...