संदेश

महिला राष्ट्रपति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महिला राष्ट्रपति औरो डीवीडी पिलेयर!

हम गए थे एक ठो डीवीडी पिलेयर खरीदने, लेकिन हमको विष्णु शरमा जैसन एक ठो ऐसन दुकानदार भेंटा गया कि उससे पूरा माडर्न पंचतंत्र पढ़कर आ रहा हूं। हमने उससे कहा कि भैया, एक ठो ढंग का डीवीडी पिलेयर चाहिए। उसने बत्तीस ठो गुड़ गोबर कमपनी का डीवीडी पिलेयर दिखा दिया औरो उसकी खासियत भी गिना दी, लेकिन बरांडेड कमपनी का एको ठो नहीं दिखाया। हमने उससे कहा कि भैया, हम 'महंगा रोए, एक बार' के सिद्धांत में विश्वास करता हूं, इसलिए तनिक बरांडेड डीवीडी पिलेयर दिखाओ। बेचारा, ऐसन उखड़ा कि हम उसके दुकान से बाहर होते-होते बचे। बोला, 'ऐसन है कि आप डीवीडी पिलेयर मांग रहे बरांडेड औरो इसमें डीवीडी चलाइएगा पायरेटेड। बराडेंड डीवीडी पिलेयर में दुनिया का सब डीवीडी चल सकता है, लेकिन पायरेटेड नहीं। आप बजार से ढाई सौ टका वाला ओरिजिनल डीवीडी तो खरीदिएगा नहीं औरो दौड़े आइएगा हमरे पास कि हमने सामान डुपलीकेट पकड़ा दिया। भैया, छोटकी-मोटकी लोकल कंपनी का कोयो डीवीडी पिलेयर ले जाइए, कैसेनो सड़ल डीवीडी लगाइएगा, झक्कास दिखेगा, चाहे ऊ ब्लू हो या हुआइट। बरांडेड चीज लेकर अचार डालिएगा का? दू हजार के इस लोकल कंपनी के डीवीडी पिल...