चुनिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी ब्लॉग

हिंदी ब्लॉगर परिवार के तमाम सदस्यों को शुक्रिया कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। इतने बड़े-बड़े धुरंधरों के बीच आपने मेरे ब्लॉग को भी किसी काबिल समझा, इसके लिए हम तहे दिल से आपके शुक्रगुजार हैं। मैं जीतू भैय्या और शशि जी और उन सभी वरिष्ठ चिट्ठाकारों का भी आभारी हूं, जिनकी उपस्थिति ने मुझे ब्लॉग जगत में कदम रखने की प्रेरणा दी। फिर सबसे बड़ा धन्यवाद सुर नामक उस प्राणी का, जिसने मुझे लिखने का प्लेटफॉर्म दिया। और अंत में एक निवेदन आप सभी विद्वतजनों से कि अब जब आप लोगों ने यहां पहुंचा ही दिया है, तो अपने कंप्यूटर महाराज के चूहे को थोड़ा और क्लिक करें और खिताब का रास्ता आसान कर दें। वोटिंग के लिए धन्यवाद एडवांस में।

टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
सिर्फ आपका ब्लॉग ही नहीं बल्कि आपके लेख भी काबिले तारीफ हैं, बधाई आपको
मसिजीवी ने कहा…
शुभाकांक्षाऍं
Udan Tashtari ने कहा…
आपकी धुरंधर लेखनी के तो हम शुरु से कायल हैं.अब आप जीतें, यही शुभकामना है.
ePandit ने कहा…
आज तक आपकी किसी ब्लॉग पे टिप्पणी देखी नहीं लेकिन फिर भी आपको पढ़ने आते हैं, इससे बड़ा क्या सबूत दें आपके लेखन का।
बेनामी ने कहा…
आप और फ़ुरसतिया जी. हम दोनों के बीच फ़ैसला नहीं कर पा रहे हैं
बेनामी ने कहा…
आपकी लेखनी के हम भी बहुत कायल हैं।
आपको जीत के लिये शुभकामानयें।
बेनामी ने कहा…
हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है.
बेनामी ने कहा…
इस खेल में जीतना तो किसी एक को ही है लेकिन आप सब की भागीदारी से अंतत: जीत हिंदी चिट्ठाजगत की ही होगी. शुभकामना!!!
Srijan Shilpi ने कहा…
बिहारी बाबू, बधाई। रनर-अप के तौर पर ही सही, आप विजेताओं में शामिल हैं।
बेनामी ने कहा…
अरे भईअवा... खाली वोटे मांगोगे कि रिजल्टवो देखोगे? अरे हम अपना बिहारी बाबू को दूसरका रनर अप चुने जाने पर आपको बधाई नूं दे रहे हैं. बधाई हो!!!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महिलाओं के सखा बनें पुरुष

आजादी के नाम पर...

बहुते पछताया रावण